Bageshwar News: महाविद्यालय का शासनादेश जारी नहीं होने पर गुस्सा
बागेश्वर, अगस्त 2 -- Bageshwar News: देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। काफलीगैर में राजकीय महाविद्यालय की स्थापना का शासनादेश अब तक जारी नहीं होने पर क्षेत्रवासियों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। रविवार को ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों, व्यापारियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया तथा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि 15 अगस्त तक शासनादेश जारी नहीं किया गया तो क्षेत्र में उग्र आंदोलन शुरू किया जाएगा। रैली के बाद आयोजित सभा में वक्ताओं ने कहा कि काफलीगैर में लंबे समय से राजकीय महाविद्यालय की मांग की जा रही है, लेकिन सरकार की ओर से अब तक शासनादेश जारी नहीं किया गया। इसका सीधा असर क्षेत्र के विद्यार्थियों की उच्च शिक्षा पर पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- Pithoragarh News: अस्पताल के वार्ड फुल, खुले में चल रहा मर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.