बागेश्वर, जुलाई 12 -- Bageshwar News: देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। जिले के मनकोट क्षेत्र में बंजर भूमि को हरित बनाने के उद्देश्य से रविवार को भारतीय रेडक्रॉस समिति, बागेश्वर की पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन समिति ने वृहद पौधरोपण अभियान चलाया। अभियान के तहत छाती और मनकोट गांवों में ग्रामीणों के सहयोग से 150 से अधिक विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए। पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन समिति के चेयरमैन एवं 'वृक्ष पुरुष' किशन सिंह मलड़ा के नेतृत्व में आयोजित अभियान में ग्रामीणों, युवाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की। मलड़ा ने कहा कि बढ़ते पर्यावरणीय संकट, घटते वन क्षेत्र और जलस्रोतों के संरक्षण को ध्यान में रखते हुए सामूहिक जनभागीदारी से यह अभियान चलाया गया। यह भी पढ़ें- Gangapar News: एक ही दिन में डेढ़ लाख पौधे लगाने का दावा उन्हो...