बागेश्वर, अक्टूबर 7 -- Bageshwar News: देवेंद्र पांडेग, गरुड़। लाहुर घाटी के दूरस्थ गांव लमचूला के पूर्व ग्राम प्रधान मदन सिंह बिष्ट को वरिष्ठ नागरिक सम्मान से सम्मानित किया गया। उन्हें यह पुरस्कार समाज कल्याण विभाग द्वारा प्रदान किया गया। लाहुर घाटी विकास मंच के बैनर तले पूर्व प्रधान मदन सिंह बिष्ट ने लाहुर घाटी के विकास के लिए कई बार आंदोलन किया। जिसका सकारात्मक परिणाम भी देखने को मिला। प्रधान पद पर रहते हुए उन्होंने गरीब लोगों की काफी मदद की। आपदा के समय सक्रिय रहकर उन्होंने प्रभावितों की हरसंभव सहायता की। वर्तमान में भी वे समाज सेवा के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं। उनके सामाजिक योगदान को देखते हुए उन्हें समाज कल्याण ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...