बागेश्वर, नवम्बर 4 -- Bageshwar News: देवेंद्र पांडेय, गरुड़ (बागेश्वर)। राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज गरुड़ में बुधवार को स्वीप टीम द्वारा मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। टीम ने छात्रों को मतदाता के महत्व, अधिकारों और लोकतांत्रिक प्रक्रिया के प्रति जागरूक किया। इस दौरान कई छात्रों को मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए फॉर्म-6 वितरित किए गए। डीएल वर्मा ने फॉर्म-6 भरने की जानकारी दी, जबकि उमेश जोशी ने स्वीप के संबंध में विस्तार से बताया। प्रधानाचार्य पवन कुमार ने कार्यक्रम में सभी का स्वागत किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर दीपेन्द्र सिंह बिष्ट, गीता कोहली, प्रफुल्ल पाठक, मानवेन्द्र बिष्ट, संजय चन्याल, ममता जड़ौत व मो. अदनान आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...