बागेश्वर, सितम्बर 6 -- Bageshwar News: देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। मजियाखेत तहसील के पीछे उपजिलाधिकारी आवास के समीप स्थित मोहल्ले में पिछले एक सप्ताह से पेयजल आपूर्ति ठप है। नलों से पानी नहीं आने के कारण करीब दो दर्जन परिवारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार पेयजल योजना से नियमित आपूर्ति नहीं हो रही है। मजबूरन लोग प्राकृतिक स्रोतों और आसपास के मोहल्लों से पानी ढोकर ला रहे हैं। इससे महिलाओं और बुजुर्गों को सबसे अधिक दिक्कत हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जल संस्थान और नगर पालिका को कई बार सूचना देने के बावजूद अब तक लाइन की जांच या टैंकर की व्यवस्था नहीं की गई। ललित पाठक समेत क्षेत्रवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि दो दिन के भीतर पेयजल आपूर्ति सुचारू नहीं हुई तो वे तहसील परिसर में धरना देने को मजबूर होंगे। इ...