बागेश्वर, सितम्बर 22 -- Bageshwar News: देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। पिथौरागढ़ जिले के डाडल गांव निवासी चंपा देवी पर सोमवार शाम भालू ने हमला कर दिया। घायल महिला को ग्रामीण जिला अस्पताल बागेश्वर लेकर पहुंचे, जहां उनका उपचार चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार महिला की हालत में लगातार सुधार हो रहा है। मंगलवार को प्रभागीय वनाधिकारी प्रकाश चंद्र आर्य और पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण अस्पताल पहुंचे और घायल महिला का हाल जाना। उन्होंने डॉक्टर से बेहतर उपचार उपलब्ध कराने को कहा। वन विभाग की टीम ने घटना की जानकारी लेने के साथ पीड़ित परिवार को हरसंभव सहयोग और आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया। महिला का उपचार कर रहे डॉक्टर विदित पांडेय ने बताया कि उनकी हालत में लगातार सुधार हो रहा है। उन्हें रेफर करने की आवश्यकता नहीं है और अस्पताल में ही उनका उपचार संभव है।

हिं...