बागेश्वर, जुलाई 28 -- Bageshwar News: काफलीगैर। झिरौली थाना क्षेत्र के जोशीपालड़ी गांव में शराब के नशे में एक युवक के अपनी चचेरी भाभी और बुजुर्ग ससुर के साथ मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जोशी पालड़ी निवासी निर्मला देवी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 26 जुलाई की रात करीब नौ बजे उनका चचेरा देवर दीपक सिंह शराब के नशे में उनके घर के पास पहुंचा। आरोपी ने उनके और बुजुर्ग ससुर चंदन सिंह के साथ गाली-गलौज की और महिला के बाल खींचकर पटक दिया, जिससे उनके सिर में गुम चोट आई। बीच-बचाव करने आए सास-ससुर को भी उसने धमकी दी। पीड़िता के अनुसार आरोपी पूर्व में भी गांव में उपद्रव करता रहा है। थानाध्यक्ष मनोहर चंद ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर ...