Bageshwar News: बैजनाथ में सरकारी भूमि पर हो रहा अवैध निर्माण ध्वस्त
बागेश्वर, जुलाई 17 -- Bageshwar News: देवेंद्र पांडे, गरुड़। बैजनाथ क्षेत्र में प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बेनाप सरकारी भूमि पर किए जा रहे निर्माण को ध्वस्त कर दिया। शिकायत मिलने पर प्रशासन ने मौके का निरीक्षण किया। जांच में सामने आया कि संबंधित व्यक्ति नाप भूमि के अतिरिक्त बेनाप सरकारी भूमि पर भी निर्माण कर रहा था। उपजिलाधिकारी वैभव कांडपाल के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जेसीबी की मदद से अवैध निर्माण हटवा दिया। एसडीएम ने कहा कि सरकारी भूमि पर किसी भी तरह का अवैध कब्जा या निर्माण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रशासन अतिक्रमण के खिलाफ लगातार अभियान चला रहा है और आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने लोगों से सरकारी भूमि पर अतिक्रमण न करने और नियमों का पालन करने की अपील की। कार्रवाई के दौरान तहसील...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.