बागेश्वर, नवम्बर 14 -- Bageshwar News: देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन फणींद्र नाथ शर्मा ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ानी होगी। वरिष्ठ कार्यकर्ता अपने-अपने बूथ अध्यक्षों और उनकी टीम से नियमित संपर्क कर मेरा बूथ सबसे मजबूत के संकल्प को साकार करें। उन्होंने आगामी चुनाव में अबकी बार 60 पार के लक्ष्य को हासिल करने के लिए अभी से जुटने का आह्वान किया। शनिवार को भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री संगठन फणींद्र नाथ शर्मा का कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं से स्वागत किया। जिलाध्यक्ष प्रभा गढ़िया की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में शर्मा ने उपस्थित कार्यकर्ताओं से संवाद कर संगठनात्मक गतिविधियों का फीडबैक लिया।उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता मतदाताओं से संपर्...