बागेश्वर, अक्टूबर 30 -- Bageshwar News: देवेंद्र पांडेय, बागेश्वर। जिले में शुक्रवार की सुबह से मौसम का मिजाज बदला हुआ था। आठ बजे से नौ बजे तक हल्की बूंदाबांदी हुई। इससे जिले में ठंड बढ़ने लगी है। इसके बाद दिनभर बादल व सूरज के बीच लुका छिपी का खेल चलता रहा। शाम पांच बजे एक बार फिर से बूंदाबांदी होने लगी। बादल छाने तथा बारिश के बाद चार डिग्री तापमान लुड़क गया है। गुरुवार को जहां अधिकतम तापमान 25 डिग्री चल रहा था वहीं शुक्रवार को 21 डिग्री रहा। मालूम हो कि मौसम विभाग ने जिले में ऑरेंज अलर्ट घोषित किया था। इस कारण जिलाधिकारी ने सभी अधिकाकरियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए थे। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: सहरसा: बारिश से नगर निगम की सड़कें कीचड़ पानी में तब्दील हालांकि किसानों को अच्छी बारिश की दरकार है। यह भी पढ़ें- Uttarakhand Weather: चारो...