बागेश्वर, जुलाई 12 -- Bageshwar News: धरमघर। दुग-नाकुरी क्षेत्र के क्षेत्र के चौरा स्थित एएनएम सेंटर के पास झूल रही विद्युत लाइन से दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लाइन काफी नीचे आ गई है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। सामाजिक कार्यकर्ता सुनील सिंह ने बताया कि इस संबंध में विद्युत विभाग के जेई को पहले ही सूचना दी जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि एएनएम सेंटर के आसपास लोगों की आवाजाही रहती है, ऐसे में झूलती बिजली लाइन गंभीर खतरा बनी हुई है। उन्होंने विद्युत विभाग से जल्द समस्या दूर करने की मांग की है। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: जमीन से चंद फीट ऊपर लटक रहा नंगा तार यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: गंगापुर में कई घरों के ऊपर से गुजरा 11 हजार वोल्ट का तार, ग्रामीणों में हादसे का डर

हि...