बागेश्वर, अक्टूबर 24 -- Bageshwar News: बागेश्वर। नगर पालिका परिषद ने अधिशासी अधिकारी विनोद सिंह जीना के नेतृत्व में नगर के विभिन्न बारों के किचन का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अनियमितताएं मिलने पर संचालकों के चालान किए गए। प्रतिबंधित प्लास्टिक की थैलियों का उपयोग न करने की हिदायत भी दी गई। पालिका ने संचालकों को गीले और सूखे कूड़े के लिए अलग-अलग कूड़ेदान रखने, किचन में साफ-सफाई बनाए रखने और खाद्य सामग्री को स्वच्छ रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण से बार संचालकों में हड़कंप मचा रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...