बागेश्वर, अगस्त 16 -- Bageshwar News: बागेश्वर, संवाददाता। जिले में लगातार हो रही बारिश के कारण रविवार को 13 ग्रामीण मोटर मार्ग यातायात के लिए बंद हो गए। कई स्थानों पर मलबा, बोल्डर गिरने, वाशआउट और पहाड़ी दरकने से सड़कें बाधित हुई हैं। संबंधित विभागों ने मशीनें लगाकर मार्ग खोलने का काम शुरू कर दिया है। सड़कें बंद होने से ग्रामीणों को मीलों पैदल चलना पड़ रहा है। जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय के अनुसार पीएमजीएसवाई कपकोट के अंतर्गत कपकोट-पिंडारी ग्लेशियर-काफलीकमेडा मोटर मार्ग के कई हिस्सों में मलबा और बोल्डर आने से यातायात बंद है। खडलेख-भनार-नैकाना बसौरा, बदियाकोट-बोरबलड़ा, सूपी-झूनी, भयूं-गुलेर और बदियाकोट-कुंवारी मोटर मार्ग भी विभिन्न स्थानों पर बंद हैं। पीएमजीएसवाई ब्रिडकुल गरुड़ के तहत मिखिलाखलपट्टा मोटर मार्ग वाशआउट के कारण बंद है। मुनार-ग...