बागेश्वर, अक्टूबर 6 -- Bageshwar News: देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। जिले में सोमवार रात से मौसम ने फिर करवट बदल ली है। लगातार हो रही बारिश और ओलावृष्टि से किसानों की परेशानी बढ़ गई है। खेतों में धान की फसल और पुआल खराब होने लगी है। इससे पशुओं के चारे का संकट भी बढ़ने लगा है। बारिश के कारण तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। ठंड बढ़ने से बाजारों में भी सन्नाटा पसरा है।

बारिश का समय सोमवार रात करीब एक बजे शुरू हुई बारिश सुबह पाँच बजे तक जारी रही। इस दौरान हल्की ओलावृष्टि भी हुई। इसके बाद धूप निकलने पर किसान धान की कटाई और मढ़ाई में जुट गए, लेकिन अपराह्न तीन बजे गरज-चमक के साथ फिर तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश से खेतों में पुआल भीग गई है। किसानों के अनुसार भीगी पुआल पशु भी नहीं खाते हैं। गरुड़ क्षेत्र में धान और पुआल को सबसे अ...