Bageshwar News: बागेश्वर में 32 वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई
बागेश्वर, अक्टूबर 27 -- Bageshwar News: बागेश्वर। ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस की कार्रवाई जारी है। पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 32 वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की। इनमें तीन वाहनों के कोर्ट चालान किए गए। पुलिस ने सोमवार देर शाम ऑपरेशन क्लीन स्वीप के तहत होटल और ढाबों की चेकिंग की। इस दौरान आठ बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन किया गया। पुलिस बाहरी क्षेत्रों से आकर अपनी पहचान छिपाकर या वेश बदलकर रहने वाले अपराधियों और संदिग्ध व्यक्तियों को चिह्नित करने के लिए लगातार चेकिंग कर रही है। सार्वजनिक स्थानों पर शांति व्यवस्था भंग करने और बिना पुलिस सत्यापन के रहने वाले तीन व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई भी की गई। यह भी पढ़ें- Bageshwar News: ऑपरेशन प्रहार में 32 वाहन चालकों के विरुद्ध ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.