बागेश्वर, अगस्त 18 -- Bageshwar News: देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। कलेक्ट्रेट सभागार में आगामी पौधरोपण अभियान को लेकर बैठक हुई। इसमें विभिन्न विभागों और विकासखंडों के लिए निर्धारित पौधरोपण लक्ष्यों की समीक्षा की गई। जनपद में कुल 18 लाख 65 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप समयबद्ध पौधरोपण कराने के निर्देश दिए। साथ ही रोपित पौधों के संरक्षण और उनकी जीवितता पर विशेष ध्यान देने को कहा। उन्होंने विभागवार लक्ष्य की नियमित समीक्षा और आपसी समन्वय से अभियान को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए।एसडीओ महेंद्र सिंह गोसाई ने बताया कि वर्ष 2026-27 के अभियान में कृषि, उद्यान, शिक्षा, पंचायती राज, बाल विकास, रेशम, भेषज, संगध पौधा केंद्र, जिला खान, खनिज एवं भूतत्व और वन विभाग शामिल हैं। इसके अल...