बागेश्वर, जुलाई 4 -- Bageshwar News: देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। नगर क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और संदिग्ध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए कोतवाली पुलिस ने बाहरी व्यक्तियों का सघन सत्यापन अभियान चलाया। अभियान के दौरान बिना पुलिस सत्यापन के किरायेदार, घरेलू सहायक और व्यावसायिक मजदूर रखने वाले 16 लोगों के विरुद्ध पुलिस एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक जितेंद्र मेहरा के निर्देशन में शुक्रवार को कोतवाली पुलिस ने नगर के विभिन्न क्षेत्रों में अभियान चलाकर बाहरी व्यक्तियों, किराएदारों, घरेलू सहायकों तथा अस्थायी रूप से रह रहे लोगों का सत्यापन किया। इस दौरान उनके पहचान पत्र, निवास संबंधी अभिलेख और अन्य आवश्यक दस्तावेजों की गहन जांच की गई। साथ ही संदिग्ध गतिविधियों पर भी विशेष नजर रखी गई। अभियान के दौरान पुलिस ने ...