Bageshwar News: बढ़े बिजली बिलों के विरोध में ग्रामीणों का प्रदर्शन
बागेश्वर, जुलाई 22 -- Bageshwar News: देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। जिले में बिजली के बिलों में गड़बड़ियों की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं। शिकायतों के बावजूद समस्या का समाधान नहीं होने पर बुधवार को कपकोट क्षेत्र के सुमगढ़ गांव के ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। ग्रामीण ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता के कार्यालय पहुंचे और नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। उन्होंने अधिकारी का घेराव कर बढ़े हुए बिजली बिलों को तत्काल ठीक करने की मांग की। ग्रामीणों ने मांग पूरी नहीं होने पर कपकोट की तीनों जलविद्युत परियोजनाओं में तालाबंदी की चेतावनी दी। ग्रामीणों ने कहा कि वे हर महीने नियमित रूप से बिजली बिल जमा करते हैं, इसके बावजूद कई उपभोक्ताओं को पांच हजार से 20 हजार रुपये तक के बिल भेजे गए हैं। घरों में एक-दो बल्ब और टीवी जैसे सीमित उपकरणों का ही उपयोग होता है। कोई...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.