बागेश्वर, अक्टूबर 24 -- Bageshwar News: गरुड़। खोलिया विवेकानंद इंटर कालेज गरुड़ में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत बच्चों को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई। इस मौके पर बच्चों ने नशा छोड़ें जीवन जोड़ें का संकल्प लिया। विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में बीके मंजू रावत ने कहा कि विभिन्न प्रकार के नशे से प्रतिवर्ष लगभग तीस लाख लोगों की मृत्यु हो रही है। चालीश से साठ प्रतिशत पारिवारिक विवादों में नशा प्रमुख कारण है। प्रत्येक व्यक्ति की आय का बीस-तीस प्रतिशत नशे में व्यय हो जाता है, जिससे काफी आर्थिक नुकसान होता है। नशे से पंद्रह से तीस वर्ष आयु वर्ग के युवा सबसे अधिक प्रभावित हैं। उन्होंने युवाओं से स्वयं नशे से दूर रहने और अन्य लोगों को भी जागरूक करने की अपील की। बीके सुरेंद्र रावत ने कहा कि युवा सकारात्मक सोचें, सही दिशा में आगे बढ़ें और...