बागेश्वर, जुलाई 7 -- Bageshwar News: बागेश्वर। कपकोट विधानसभा क्षेत्र के बच्ची गांव के ग्रामीणों ने विधायक सुरेश गढ़िया से मुलाकात कर गांव को सड़क सुविधा से जोड़ने की मांग की। ग्रामीणों ने कहा कि सड़क के अभाव में उन्हें दैनिक जीवन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। विधायक ने ग्रामीणों को आश्वस्त करते हुए कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि हड़बाड़ गांव क्षेत्र में मोबाइल टावर स्थापना, सड़कों का डामरीकरण और स्कूल निर्माण सहित कई विकास कार्य पूरे किए जा चुके हैं।विधायक गढ़िया ने कहा कि बच्ची गांव को सड़क से जोड़ने के लिए सर्वे कार्य पूरा हो चुका है और डीपीआर शासन को भेजी जा चुकी है। उनका पूरा प्रयास है कि जल्द से जल्द सड़क निर्माण की स्वीकृति मिले और गांव को सड़क सुविधा से जोड़ा जाए। इस ...