बागेश्वर, अक्टूबर 31 -- Bageshwar News: देवेंद्र पांडेय, गरुड़। कत्यूर घाटी के बंतोली गांव में रामलीला की सांस्कृतिक परंपरा आज भी पूरे उत्साह और भक्ति भाव के साथ जीवंत है। यहां की रामलीला का इतिहास 56 साल पुराना है, जो क्षेत्र की समृद्ध सामाजिक और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक बन चुका है। रामलीला का यह भव्य मंचन राजकीय इंटर कॉलेज बंतोली के मैदान में आयोजित किया जाता है। दर्जा प्राप्त मंत्री शिव सिंह बिष्ट ने बताया कि क्षेत्रीय कलाकारों के साथ विभिन्न जनपदो के कलाकार भी रामलीला मे प्रतिभाग कर रहे हैं। 2012 मे विधायक निधि और जिला पंचायत सदस्य भावना देवी के सहयोग से स्थाई मंच बनाया गया। स्व. हरक सिंह बोरा ने 40 साल तक यहा रावण की भूमिका निभाई। स्व. मदन मोहन कांडपाल ने निर्देशन किया, स्व. मदन मोहन जोशी ने संगीत निर्देशन की भूमिका निभाई, साथ मे ...