Bageshwar News: फुलवाड़ी मोटर मार्ग को प्रमुख वन संरक्षक से मिले विधायक गड़िया
बागेश्वर, अगस्त 19 -- Bageshwar News: बागेश्वर। कपकोट विधायक सुरेश गड़िया ने देहरादून स्थित वन मुख्यालय में प्रमुख वन संरक्षक कपिल लाल से मुलाकात कर फुलवाड़ी (चीराबगड़) मोटर मार्ग और सुमगढ़ को जोड़ने के लिए तप्तकुंड से छोरीधार तक मोटर मार्ग निर्माण के संबंध में चर्चा की। उन्होंने दोनों परियोजनाओं के लिए आवश्यक वन भूमि हस्तांतरण की सैद्धांतिक स्वीकृति प्रदान करने का आग्रह किया। विधायक ने कहा कि इन सड़क परियोजनाओं के आगे बढ़ने से दूरस्थ गांवों के ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और क्षेत्र विकास की मुख्यधारा से जुड़ सकेगा। उन्होंने कहा कि कपकोट-कांडा विधानसभा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए हर गांव तक बेहतर सड़क और सुविधाएं पहुंचाने का प्रयास जारी है।फुलवाड़ी यह भी पढ़ें- Bageshwar News: सड़क के डामरीकरण को 23 अगस्त को बनेगी मानव श्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.