बागेश्वर, नवम्बर 4 -- Bageshwar News: देवेंद्र पांडेय, बागेश्वर। भैरूचौबट्टा के ग्रामीणों का धरना प्रदर्शन बुधवार को 19वें दिन भी जारी रहा। ग्रामीणों की मांगें पूरी न होने तक आमरण अनशन जारी रखने का एलान किया गया है। पट्टाधारक नवीन कुमार, अधिवक्ता वसंत कुमार और रितु बसंत के नेतृत्व में चल रहा धरना जारी है। काफलीगैर तहसील के घरगाड़ निवासी प्रमोद कुमार का आमरण अनशन लगातार तीसरे दिन भी जारी रहा। ग्रामीणों ने कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, आंदोलन खत्म नहीं होगा। धरने को दया प्रकाश, नवीन धौनी, किशन विश्वकर्मा, भगवत कुमार, जिला सचिव दिनेश कुमार, लीला वर्मा, गीता देवी, गोविन्द सिंह, भवानी शंकर, केवलानन्द, सुशील कुमार, अनिल कुमार, दीनानाथ और कुंदन लाल सहित 19 लोगों ने समर्थन दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...