बागेश्वर, नवम्बर 21 -- Bageshwar News: कपकोट। क्षेत्रीय विधायक सुरेश गड़ियाने ग्राम पंचायत खर्कुकानातोली के बासानी तोक में एक करोड़, 60 लाख की लागत से बने 51 मीटर स्पान पैदल झूलापुल के निर्माण कार्य का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि यह झूलापुल केवल आवागमन का साधन नहीं, बल्कि ग्रामीणों की वर्षों पुरानी आवश्यकता, उम्मीद और बेहतर भविष्य की मजबूत कड़ी है। इससे क्षेत्रवासियों, विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी और सुरक्षित संपर्क व्यवस्था को मजबूती मिलेगी। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष शिखर हरीश कोरंगा, दशरथ राठौर, बलवंत मवाल, नारायण बोरा, कृष्णा बोरा, किशन सिंह राठौर आदि मौजूद रहे। 22 बीजीएच 01 पी: कपकोट के खर्ककानातोली में पैदल पुल का लोकार्पण करते विधायक सुरेश गड़िया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...