बागेश्वर, अगस्त 18 -- Bageshwar News: देवेंद्र पांडे, कपकोट, संवाददाता। फुलवाड़ी, फुलाचौरा, थलीधार, खाईधार, सापुली और ठांगधार गांवों के ग्रामीणों ने 20 साल से लंबित सड़क निर्माण की मांग को लेकर पूर्व राज्यपाल महाराष्ट्र एवं पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी से हस्तक्षेप की मांग की है। ग्रामीणों ने उन्हें पत्र भेजकर मुख्यमंत्री से सड़क निर्माण की बाधाएं दूर कर जल्द काम शुरू कराने का अनुरोध किया। ग्रामीणों ने बताया कि वर्ष 2006 में कपकोट भ्रमण के दौरान कोश्यारी को करम सिंह दानू के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा गया था। इसके बाद विभिन्न मुख्यमंत्रियों और विधायकों को भी ज्ञापन दिए गए। वर्ष 2019 में तत्कालीन विधायक ने सड़क का उद्घाटन किया, लेकिन काम आगे नहीं बढ़ा। यह भी पढ़ें- Bageshwar News: सड़क के लिए क्रमिक अनशन जारी वर्ष 2021 में मुख्यमंत्री ...