बागेश्वर, अगस्त 26 -- Bageshwar News: बागेश्वर। सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन कर शांति व्यवस्था प्रभावित करना तीन युवकों को भारी पड़ गया। ऑपरेशन प्रहार के तहत कोतवाली पुलिस ने चेकिंग और गश्त के दौरान सार्वजनिक स्थान पर शराब पी रहे तीन युवकों को पकड़कर गिरफ्तार किया। पुलिस ने शराब सेवन में प्रयुक्त वाहन को भी सीज कर दिया। एसपी जितेंद्र मेहरा के निर्देशन में सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन कर कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान तीन युवकों को सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन करते हुए पकड़ा। पुलिस ने तीनों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की। यह भी पढ़ें- Bageshwar News: 39 वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई पुलिस ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन कर श...