Bageshwar News: पुलिस ने जारी किया साइबर जागरूकता वीडियो
बागेश्वर, अगस्त 1 -- Bageshwar News: देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। साइबर अपराधों के बढ़ते मामलों के मद्देनजर बागेश्वर पुलिस की साइबर शाखा ने लोगों को जागरूक करने के लिए साइबर सुरक्षा संबंधी वीडियो जारी किया है। वीडियो में बताया गया है कि साइबर ठग आधार संख्या और बायोमेट्रिक (फिंगरप्रिंट) का दुरुपयोग कर बैंक खातों से धनराशि निकालने का प्रयास कर सकते हैं। पुलिस ने लोगों से आधार संबंधी जानकारी और बायोमेट्रिक विवरण किसी भी अनधिकृत व्यक्ति के साथ साझा नहीं करने की अपील की है। साथ ही समय-समय पर आधार की बायोमेट्रिक लॉक सुविधा सक्रिय रखने और मास्क्ड आधार कार्ड का उपयोग करने की सलाह दी गई है। पुलिस ने कहा कि किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें या www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.