Bageshwar News: पुलिस ने चलाया सत्यापन अभियान
बागेश्वर, सितम्बर 4 -- Bageshwar News: देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। पुलिस का जन-जागरूकता और सत्यापन अभियान लगातार जारी है। अभियान के तहत पुलिस ने वरिष्ठ नागरिकों से मुलाकात कर उनकी कुशलक्षेम पूछी और समस्याओं व सुरक्षा संबंधी जरूरतों की जानकारी ली। साथ ही होटल चेकिंग और नेपाली नागरिकों के सत्यापन की कार्रवाई की गई। कोतवाली कौसानी पुलिस ने क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिकों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। महिलाओं की सुरक्षा को लेकर लोगों को गौरा शक्ति ऐप में पंजीकरण कराने के लिए भी जागरूक किया गया। वहीं, कोतवाली बैजनाथ पुलिस ने लोगों को साइबर अपराध और नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया। पुलिस ने अपील की कि अनजान लोगों के साथ ओटीपी, बैंक खाते की जानकारी, यूपीआई पिन या अन्य गोपनीय जानकारी साझा न करें। यह भी पढ़ें- महिलाओं को हेल्पलाइन नंबरों के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.