बागेश्वर, जुलाई 5 -- Bageshwar News: देवेंद्र पांडे, कपकोट। पुड़कुनी क्षेत्र में बीएसएनएल का मोबाइल नेटवर्क शनिवार रात से ठप होने के कारण उपभोक्ताओं को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। नेटवर्क नहीं होने से मोबाइल कॉल, इंटरनेट और ऑनलाइन सेवाएं पूरी तरह प्रभावित हो गई हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि नेटवर्क बाधित होने से बैंकिंग, ऑनलाइन भुगतान, सरकारी सेवाओं और आपात स्थिति में संपर्क करने में भी परेशानी हो रही है। बरसात के मौसम में संचार व्यवस्था ठप होने से लोगों की चिंता बढ़ गई है। लोगों ने बीएसएनएल से जल्द नेटवर्क बहाल करने की मांग की है। बीएसएनएल के जेटीओ गौरव तड़ागी ने बताया कि लगातार बारिश के कारण तकनीकी खराबी आ गई है, जिससे नेटवर्क सेवा प्रभावित हुई है। तकनीकी टीम खराबी को दूर करने में जुटी हुई है और जल्द ही नेटवर्क सेवा सामान...