Bageshwar News: पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, रानीखेत व लोहाघाट की टीम पहुंची सेमीफाइनल में
बागेश्वर, अक्टूबर 31 -- Bageshwar News: देवेंद्र पांडेय, कपकोट। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय की अंतरमहाविद्यालयी कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों की नौ टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। पहले दिन खेले गए मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, रानीखेत और लोहाघाट की टीमों ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. मधुलिका पाठक और विश्वविद्यालय के क्रीड़ा अधिकारी लियाकत अली खान ने किया। उद्घाटन के बाद विभिन्न महाविद्यालयों की टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले हुए। पहले मैच में राजकीय महाविद्यालय रानीखेत ने गणाई-गंगोली को 45-11 से हराया। दूसरे मुकाबले में पिथौरागढ़ ने चंपावत को 24-10 से पराजित किया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.