Bageshwar News: पिछले एक हफ्ते से ठाकुरद्वारा में पानी के लिए हाहाकार
बागेश्वर, जुलाई 10 -- Bageshwar News: बागेश्वर। बारिश के मौसम में भी ठाकुरद्वारा क्षेत्र में पिछले एक हफ्ते से पेयजल की भारी किल्लत बनी हुई है। क्षेत्र में कोई प्राकृतिक जल स्रोत न होने के कारण लोगों को रोजमर्रा की जरूरतों के लिए भी भटकना पड़ रहा है। सबसे बड़ी परेशानी ये है कि जल विभाग से संपर्क नहीं हो पा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार जल संस्थान और विभागीय अधिकारियों से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। नलों में पानी नहीं आ रहा और टैंकर की भी कोई व्यवस्था नहीं है। क्षेत्र के लोगों ने जिला प्रशासन से बरसात के मौसम को देखते हुए तुरंत वैकल्पिक व्यवस्था करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि अगर जल्द समाधान नहीं हुआ तो पानी की जरूरत पूरी करने के लिए वे प्रशासनिक अधिकारियों के कार्यालय ही नहीं, उनके घर तक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.