Bageshwar News: पिंगलो की दीक्षा को किया सम्मानित
बागेश्वर, अक्टूबर 8 -- Bageshwar News: देवेंद्र, गरुड़। देहरादून में गत दिवस आयोजित उल्लास पर्व में राजकीय जूनियर हाईस्कूल पिंगलों की दीक्षा को सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रशस्ति पत्र देकर दीक्षा को सम्मानित किया। इस मौके पर सीएम ने दीक्षा से बातचीत कर उसकी भूमिका व अनुभवों के बारे में जानकारी भी ली। उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत उत्तराखंड राज्य को छठा पूर्ण साक्षर राज्य घोषित होने पर उत्सव पर्व का आयोजन किया गया था। पिंगलों की दीक्षा ने स्वप्रेरणा से अपने आसपास के लोगों को साक्षर करने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.