बागेश्वर, सितम्बर 23 -- Bageshwar News: देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। मारपीट गालीगलौज समेत विभिन्न मामले में पुलिस ने पति-पत्नी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच शुरू कर दी है। गोकुल चंद्र जोशी पुत्र चंद्रशेखर जोशी निवासी भराडी टैक्सी स्टैंड, ठाकुरद्वारा वार्ड बागेश्वर ने दस सितंबर को कोतवाली में तहरीर सौंपी है। इसमें उन्होंने उनकी पत्नी हेमा जोशी, दीपक जोशी, रुद्राक्ष, जतिन शर्मा व गौरव पर आपरोप लगया कि उन्होंने उसके साथ मारपीट, गाली गलौज कथा जान से मारने की धमकी देकर डीवीआर को नदी में फेंक दिया। पुलिस ने सभी लोगों के खिलाफ व्यक्तियों के विरुद्ध धारा मुकदमा दर्ज किया है। इसी मामले में गोकुल चंद्र जोशी की पत्नी हेमा जोशी ने भी पुलिस में तहरीर सौंपी है। यह भी पढ़ें- Kushinagar News: कोर्ट ने पडरौना पुलिस को केस दर्ज करने का दिया आ...