बागेश्वर, सितम्बर 8 -- Bageshwar News: देवेंद्र, बागेश्वर। युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल, शिक्षा विभाग एवं खेल विभाग के तत्वावधान में पीएम श्री विक्टर मोहन जोशी स्मारक राजकीय इंटर कॉलेज बागेश्वर में न्याय पंचायत फल्यान्टी की दो दिवसीय खेलकूद महाकुंभ का शुभारंभ हो गया है। महाकुंभ के प्रथम दिन अंडर-14 एवं अंडर-19 बालक-बालिका वर्ग में कबड्डी तथा विभिन्न भार वर्गों में मुर्गा झपट प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद बागेश्वर के सभासद विजयपाल सिंह मटियानी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...