बागेश्वर, जुलाई 9 -- Bageshwar News: बागेश्वर। वृहद पौधारोपण अभियान के तहत गुरुवार को जिला न्यायालय परिसर बागेश्वर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं वन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में कार्यक्रम हुआ। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट संदीप कुमार तिवारी और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं सिविल जज (सीडी) अनीता कुमारी ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान औषधीय, फलदार एवं छायादार प्रजातियों के पौधे लगाए गए। अभियान में चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसल चन्द्र शेखर मिश्रा, डिप्टी एवं असिस्टेंट लीगल एड डिफेंस काउंसल, बार संघ के अधिवक्तागण, वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, रिटेनर अधिवक्ता और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं लीगल एड डिफेंस काउंसल सिस्टम के कर्मचारियों ने सक्रिय भागीदारी की। यह भी पढ़ें- Pithoragarh News: जाजरदेवल थाने में पौधरोपण क...