बागेश्वर, अक्टूबर 12 -- Bageshwar News: बागेश्वर, संवाददाता। भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, एनसीएसटीसी नेटवर्क तथा गोल्डन न्यू एरा एजुकेशनल एंड सोशल सोसाइटी अल्मोड़ा के तत्वावधान में सोमवार को पीएम श्री विक्टर मोहन जोशी स्मारक राजकीय इंटर कॉलेज, बागेश्वर में जनपद स्तरीय राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का आयोजन किया गया। इसमें 150 से अधिक बाल वैज्ञानिकों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में नौ श्रेष्ठ परियोजनाओं का चयन राज्य स्तर के लिए किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य शिक्षा अधिकारी आशा राम ने राज्य स्तर के लिए चयनित नौ समूह प्रमुख बाल वैज्ञानिकों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। जनपद समन्वयक एवं प्रधानाचार्य दीप चन्द्र जोशी ने बताया कि चयनित बाल वैज्ञानिकों में कनिष्ठ और वरिष्ठ दोनों वर्गों के प्रतिभागी शामिल हैं। कार्य...