बागेश्वर, नवम्बर 27 -- Bageshwar News: देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। खाद्य सुरक्षा विभाग ने खाद्य तेल को लेकर नौ प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्रतिष्ठान संचालकों को खाद्य सुरक्षा एवं स्वच्छता मानकों के संबंध में आवश्यक जानकारी एवं दिशा-निर्देश दिए गए। विशेष रूप से खाद्य पदार्थों को तलने में प्रयुक्त होने वाले खाद्य तेल के सुरक्षित उपयोग के संबंध में संचालकों को जागरूक किया गया। खाद्य प्रतिष्ठानों को निर्देशित किया गया कि खाद्य तेल का बार-बार एवं अत्यधिक पुनः उपयोग न किया जाए तथा सामान्यतः एक ही तेल को दो बार से अधिक तलने के लिए उपयोग न किया जाए। खाद्य तेल को बार-बार उच्च तापमान पर गर्म करने से उसमें ऑक्सीडेटिव डिग्रेडेशन की प्रक्रिया बढ़ती है। यह भी पढ़ें- Champawat News: खाद्य तेल का तलने में अधिक उपयोग न करें अवांछित यौग...