बागेश्वर, जुलाई 8 -- Bageshwar News: देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के तहत संचालित एवं लंबित कार्यों की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी अपूर्वा पांडे ने निर्माण कार्यों को निर्धारित समयसीमा में गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनावश्यक विलंब स्वीकार नहीं किया जाएगा। जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन कार्यों की साप्ताहिक प्रगति रिपोर्ट तथा डीपीआर की प्रगति रिपोर्ट प्रत्येक 15 दिन में मुख्य विकास अधिकारी और जिलाधिकारी को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। पीएमजीएसवाई के अधिशासी अभियंता अंबरीश रावत ने बताया कि फेज-1 और फेज-2 के 241 स्वीकृत कार्यों में से 240 पूरे हो चुके हैं, जबकि एक सेतु निर्माणाधीन है। फेज-3 के 12 कार्यों में पांच पूर्ण और सात प्रगति पर...