बागेश्वर, अक्टूबर 23 -- Bageshwar News: बागेश्वर। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है। ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस ने 41 वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की, जबकि सात वाहनों के कोर्ट चालान किए गए। यातायात पुलिस ने भराड़ी रोड पर चेकिंग के दौरान क्षमता से अधिक सवारियां बैठाने और वाहन में ओवरलोड सामान ले जाने पर दो वाहनों के कोर्ट चालान किए। साथ ही चालकों के लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई भी की गई। पुलिस ने गुरुवार देर शाम ऑपरेशन क्लीन स्वीप के तहत होटल और ढाबों में चेकिंग की। इस दौरान बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन अभियान चलाकर छह लोगों का सत्यापन किया गया। पुलिस ने बताया कि बाहरी क्षेत्रों से आकर पहचान छिपाकर या वेश बदलकर रहने वाले अपराधियों और संदिग्ध व्यक्तियों को चिह्नित करने के लिए लगातार चेकिंग क...