Bageshwar News: नाबालिग के बच्चे को जन्म देने पर युवक पर पॉक्सो में केस
बागेश्वर, अगस्त 14 -- Bageshwar News: देवेंद्र पांडे, कपकोट। कपकोट थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय किशोरी के बच्चे को जन्म देने का मामला सामने आया है। प्रसव के बाद तबीयत बिगड़ने पर किशोरी को सीएचसी कपकोट से जिला अस्पताल बागेश्वर रेफर किया गया। अस्पताल प्रबंधन की सूचना पर पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए एक युवक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बुधवार को किशोरी को प्रसव के लिए सीएचसी कपकोट लाया गया था, जहां उसने बच्चे को जन्म दिया। प्रसव के दौरान अस्पताल प्रबंधन को उसके नाबालिग होने की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। गुरुवार को प्रसव के बाद तबीयत बिगड़ने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। चिकित्सकों के अनुसार किशोरी और नवजात की स्थिति सामान्य है।पुल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.