बागेश्वर, अक्टूबर 14 -- Bageshwar News: बागेश्वर। सार्वजनिक स्थलों पर हुड़दंग करने वालों के खिलाफ अभियान जारी है। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 48 वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई। जिसमें कोतवाली बैजनाथ पुलिस ने वाहन संख्या यूके- 02- बी- 0159 को कृष्णा सिह भंडारी पुत्र दानसिह भंडारी निवासी बैजनाथ उम्र 28 वर्ष द्वारा नशे की हालत में चलाने पर चालक के विरुद्ध धारा 185 एमबी एक्ट में कार्रवाई कर वाहन को सीज किया गया। पुलिस द्वारा देर सांय ऑपरेशन क्लीन स्वीप चलाते हुए होटल/ढाबों की चेकिंग की गई, जिसमें बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन अभियान चलाकर 27 बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन किया गया पुलिस द्वारा बाहरी क्षेत्रों से आए अपराधी या संदिग्ध व्यक्ति जो अपनी पहचान छिपाकर या वेश बदलकर रह रहे हैं ऐसे व्यक्तियों को चिह्...