बागेश्वर, सितम्बर 10 -- Bageshwar News: देवेंद्र, बागेश्वर। शराब के नशे में कार चलाना चालक को भारी पड़ गया। कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान नशे में वाहन चलाते मिले ललित सिंह निवासी धारी को गिरफ्तार कर कार सीज कर दी। ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 33 वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार नौ सितंबर को चलाए गए चेकिंग अभियान के दौरान वाहन संख्या यूके 02 टीए 2636 को रोका गया। जांच में चालक ललित सिंह पुत्र विजय सिंह निवासी धारी, बागेश्वर के शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर वाहन सीज कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...