Bageshwar News: नशे के खिलाफ पुलिस ने किया जागरूकता कार्यक्रम
बागेश्वर, जुलाई 3 -- Bageshwar News: देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। पुलिस अधीक्षक जितेंद्र मेहरा के निर्देशन में जनपद में चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने नुमाइश खेत मैदान में जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। अभियान के दौरान पुलिस टीम ने स्थानीय युवाओं, व्यापारियों और वाहन चालकों को नशे के गंभीर दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि नशा न केवल व्यक्ति के जीवन को बर्बाद करता है, बल्कि उसके परिवार और पूरे समाज के लिए भी गंभीर खतरा बन जाता है। पुलिस ने विशेष रूप से युवाओं से संवाद करते हुए उन्हें नशे से दूर रहने तथा अपनी ऊर्जा को शिक्षा, खेलकूद और अन्य सकारात्मक एवं रचनात्मक गतिविधियों में लगाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर कोतवाली पुलिस ने आमजन से अपील की कि वे स्वयं भी नशे से दूर रहें और यदि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.