बागेश्वर, अगस्त 1 -- Bageshwar News: देवेंद्र पांडे, कांडा। तहसील कांडा के ग्राम नरगोली में जंगली सुअरों के बढ़ते आतंक और मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं को देखते हुए वन विभाग ने निगरानी तेज कर दी है। बागेश्वर वन प्रभाग ने ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए क्षेत्र में एनाइडर यंत्र स्थापित किया है। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी। अधिकारियों ने कहा कि लोग अकेले जंगल या संवेदनशील क्षेत्रों में न जाएं। जंगली सुअर दिखाई देने पर उसके पास जाने के बजाय तुरंत वन विभाग को सूचना दें। विभाग का कहना है कि मानव-वन्यजीव संघर्ष कम करने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है। यह भी पढ़ें- Pithoragarh News: गुलदार को पकडने के लिए कुमौड में लगाया पिंजरा साथ ही स्थानीय लोगों के सहयोग से सह-अस्तित्व को बढ़ावा देने के प्रयास भी किए ज...