बागेश्वर, जुलाई 27 -- Bageshwar News: देवेंद्र पांडे, कपकोट। नगर पंचायत कपकोट ने रविवार को नगर पंचायत के स्वामित्व वाली भूमि पर किए गए अतिक्रमण के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण को हटाया गया। उक्त कार्रवाई पूर्व में जारी नोटिसों एवं नियमानुसार निर्धारित प्रक्रिया का पालन करते हुए संबंधित विभागों के सहयोग से शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराई गई। नगर पंचायत प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक एवं नगर पंचायत की परिसंपत्तियों पर किसी भी प्रकार का अवैध अतिक्रमण स्वीकार नहीं किया जाएगा तथा भविष्य में भी ऐसे मामलों में नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी। नगर पंचायत ने लोगों से कहा कि सार्वजनिक एवं नगर पंचायत की भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध निर्माण अथवा अतिक्रमण न करें। नगर क्षेत्र को स्वच्छ, सुव्यवस्थित एवं अतिक्रमण-मुक्त बनाए रखन...