Bageshwar News: धौलीनाग महोत्सव 16 सितंबर को, 18 ग्राम पंचायतों से जुटेगा 300 लीटर दूध
बागेश्वर, सितम्बर 6 -- Bageshwar News: देवेंद्र पांडे, कांडा। धौलीनाग मंदिर परिसर में ऋषि पंचमी के अवसर पर 16 सितंबर को एक दिवसीय धौलीनाग महोत्सव आयोजित किया जाएगा। धौलीनाग मंदिर समिति और श्री धौलीनाग महोत्सव समिति ने महोत्सव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसे लेकर मंदिर परिसर में समिति की बैठक हुई, जिसमें कार्यक्रम की रूपरेखा और व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। समिति के अध्यक्ष लक्ष्मण धपोला की अध्यक्षता में हुई बैठक में तय किया गया कि महोत्सव के दिन सुबह नौ बजे देवी मंदिर से भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी, जो धौलीनाग मंदिर पहुंचेगी। इसके बाद धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। स्कूली बच्चे रंगारंग प्रस्तुतियां देंगे। लोक कलाकार माया उपाध्याय, जितेंद्र तोमक्याल, पूरन राठौर और मोहित रौतेला भी प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम शाम चार बजे तक चलेगा。
18 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.