बागेश्वर, अक्टूबर 26 -- बागेश्वर में महर्षि वाल्मीकि जयंती का आयोजन Bageshwar News: बागेश्वर, संवाददाता। जिले में महर्षि वाल्मीकि जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर वाल्मीकि समुदाय के लोगों ने नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा में महर्षि वाल्मीकि, राधा-कृष्ण और भगवान श्रीराम की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। भगवान के स्वरूप में सजे छोटे बच्चों ने लोगों का मन मोह लिया। आयोजन के दौरान महर्षि वाल्मीकि के बताए मार्ग पर चलने और आदर्श समाज के निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया गया। जयंती पर वाल्मीकि मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद दोपहर में मंदिर परिसर से शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा कांडा मार्ग, सरयू पुल, माल रोड, एसबीआई तिराहा, स्टेशन मार्ग, गोमती पुल और तहसील मार्ग से होकर गुजरी। इस दौरान श्रद्धालुओं ने उत्...