बागेश्वर, नवम्बर 14 -- Bageshwar News: देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। हल्द्वानी में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले को लेकर यूथ कांग्रेस ने शनिवार को बागेश्वर में प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष गोकुल सिंह परिहार के नेतृत्व में एनएसयूआई और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एसबीआई तिराहे पर एकत्रित हुए। एबीवीपी अध्यक्ष प्रत्याशी धीरज बिष्ट का पुतला दहन कर भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान परिहार ने कहा कि भाजपा सरकार में आए दिन महिलाओं और नाबालिगों के खिलाफ अपराध की घटनाएं बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि हल्द्वानी में धीरज बिष्ट और उसके तीन अन्य साथियों पर नाबालिग के साथ दुष्कर्म का आरोप है। उन्होंने भाजपा पर आरोपियों को संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देने की मांग की। यह भी पढ़ें- Rishikesh News: ए...