बागेश्वर, जुलाई 30 -- Bageshwar News: देवेंद्र, कपकोट। फुलवारी-फुलचौंरा-खाईधार-थलीधार-सापुली-गूठन सड़क निर्माण की मांग को लेकर संघर्ष समिति का आंदोलन सातवें दिन भी जारी रहा। रविवार को पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष गोविंद बिष्ट, ग्रामीण उत्थान समिति के उमेश जोशी, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष दीपक गढ़िया, संघर्ष समिति अध्यक्ष कैप्टन रतन सिंह दानू, संरक्षक चरण सिंह बघरी, शेर सिंह दानू और गजेंद्र सिंह धामी ने आंदोलन स्थल पर पहुंचकर ग्रामीणों की मांग को समर्थन दिया। इस दौरान चंचल सिंह दानू और राजेंद्र सिंह दानू क्रमिक अनशन पर बैठे। यह भी पढ़ें- Bageshwar News: सड़क निर्माण के लिए आंदोलन जारी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...