बागेश्वर, जुलाई 19 -- Bageshwar News: गरुड़। बागेश्वर जिले की द्योनाई घाटी में स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। शनिवार को क्षेत्र के एकमात्र प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र द्योनाई पर ताला लटकने से करीब एक लाख की आबादी स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित हो गई है। अस्पताल में कोई भी कर्मचारी मौजूद न होने से स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। अस्पताल के हालात का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि यहां पहले से ही डॉक्टरों का अभाव था। करीब एक माह पूर्व एकमात्र डॉक्टर के जाने के बाद, यह केंद्र केवल एक फार्मासिस्ट के भरोसे चल रहा था। अब सरकार द्वारा उस फार्मासिस्ट को भी केदारनाथ (चारधाम यात्रा) की इमरजेंसी ड्यूटी में भेज दिया गया है, जिसके चलते अस्पताल का संचालन पूरी तरह बंद हो गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...